Hindi Poetry

  • ईंधन और ऊर्जा ( Fuel and Energy )

    (Dedicated to the fighter in each one of us, and especially to those invisible souls who keeps on fighting despite all odds)

     

    खून पसीने को बना तू अपना ईंधन
    हर कदम दर्द से पैदा कर अपनी ऊर्जा ।
    मंज़िल पे तू गढ़ा अपनी निगाहें
    तेरे इंतज़ार में है कांटो भरी राहें ।।

    त्याग को बना तू अपना ईंधन
    हर बलिदान से पैदा कर अपनी ऊर्जा ।
    चहरे पे अपने हमेशा रख मुस्कान
    देखने वालो को तू करदे हैरान ।।

    घैर्य को बना तू अपना ईंधन
    अपनी दृढ़ता से पैदा कर रोज़ ऊर्जा ।
    इस समाज का ना बन तू कैदी
    तोड़ के बंदिशे उड़ चल ओ पंछी ।।

    हर आंसू को बना तू अपना ईंधन
    मन के सन्नाटे से पैदा कर तू ऊर्जा ।
    नम्न आखो से ही देख तू रोज़ सपने
    बोझ के तले कंधो को न दे तू ढकने ।।

    हर कुकर्म को बना तू अपना ईंधन
    अपने क्रोध से पैदा कर अपनी ऊर्जा ।
    क्षमा और सब्र है तेरे पास दो हथियार
    एक जंग ख़त्म तो अगली के लिए रह तैयार ।।

    हर अन्याय को बना तू अपना ईंधन
    मन की ज्वाला से पैदा कर ऊर्जा ।
    पकडे रख अपनी आस्था की मशाल
    छोटी सी लौ से ही एक दिन आएगा भूचाल ।।

    हर काले बादल को बना तू अपना ईंधन
    हवा की हर आंधी से उत्पन्न कर ऊर्जा ।
    ना घबरा जब तक पाक है तेरा ईमान
    तू है आसमान समां ले अपने अंदर हर तूफ़ान ।।

  • तेरे प्यार के असर की कहानी

    तेरे गालो की यह लाली
    मेरे दिल पे वार करे है कितने ।
    हर दिन मुझे लगे दीवाली
    तेरी हर मुस्कान में है रंग इतने ॥love-cartoon

    तेरी यह दो आँखें मतवाली
    इनमे ख्वाब लगे है मेरे सजने ।
    तेरी ख़ूबसूरती है आसमानी
    चाँद तारे करीब लगे है मुझे दिखने ॥

    तेरी जुल्फो की छाँव है नीराली
    इनसे पवन के झौके लगे है खेलने ।
    मेरे नैनो को भा गयी तेरी जवानी
    यह छुप-छुप कर तुझे लगे है देखने ॥

    तेरे कदमो से है फैली ऐसी हरियाली
    जीवन में हर जगह फूल लगे है खिलने ।
    तेरे प्यार की आंधी चली है तूफानी
    हर कोने से तेरी खुशबू लगी है आने ॥

    तेरे प्यार के असर की है यह कहानी
    कि संग तेरे वक़्त भी लगा है थमने ।
    आज तुझे सुना रहा हूँ अपनी जुबानी
    जो मेरी हर धड़कन लगी है अब कहने ॥

  • लो आ गया मैं वोट मांगने

    अपनी बनावटी मुस्कान दिखाने
    गली गली शोर मचाने ।
    पांच साल पूरे होने के बहाने
    लो आ गया मैं वोट मांगने ।।

    Make it Count
    Make it Count

    बिन वजह झूठी हमदर्दी जताने
    साथ में मगरमच्छ के आंसू बहाने ।
    पुराने जख्मो को फिर खुरेदने
    लो आ गया मैं वोट मांगने ।।

    झूठे वादों कसमो के गुण गाने
    उज्जवल भविष्य के सपने दिखाने ।
    सबके जनतांत्रिक अधिकार को चुराने
    लो आ गया मैं वोट मांगने ।।

    अपने नेताओ की तारीफ करने
    दूसरो के अछे कर्मो को अपना बताने ।
    और तुम्हे अपनी बातो में नचाने
    लो आ गया मैं वोट मांगने ।।

    कुछ नोट दिखाकर वोट खरीदने
    साड़ी कम्बल देके उल्लू बनाने ।
    कुर्सी के चक्कर में देश डुबाने
    लो आ गया मैं वोट मांगने ।।

  • बड़ा मजा आये मुझे – II

    घर आके तेरा चहरा देखने में
    रोज़ तेरे साथ बाते करने में
    तेरे हाथो से खाना चखने में
    तेरे हसी के ठहाके सुनने में
    और रह रह कर तुझे छूने में
    बड़ा मजा आये मुझे यह सब करने में ॥

    धीरे धीरे तुझे दिल्ली घुमाने में
    कभी इधर कभी उधर ले जाने में
    तेरे साथ चाट गोल गप्पे खाने में
    अचानक आई बारिश में भीगने में
    और इस रंगीन सफ़र को साथ बिताने में
    बड़ा मजा आये मुझे यह सब करने में ॥

    Love is like playing the piano. First you must learn to play by the rules, then you must forget the rules and play from your heart.
    Love is like playing the piano. First you must learn to play by the rules, then you must forget the rules and play from your heart.

    रिश्तेदारों के यहाँ खाने को जाने में
    वहा ज़बरदस्ती मीठा मीठा खाने में
    भाई बहनों से ढेर सारी मस्ती करने में
    बड़ो का प्यार और आशीर्वाद लेने में
    और सबसे नज़रे चुराकर तुझे देखने में
    बड़ा मजा आये मुझे यह सब करने में ॥

    तेरे संग आगे जीवन के सपने सजाने में
    हर पल को बीते पल से हसीन बनाने में
    धीरे धीरे तेरे संग पूरी दुनिया देखने में
    तेरे संग दिन महीने और साल गिनने में
    और तेरे साथ तीस चालीस पचास का होने में
    बड़ा मजा आये मुझे यह सब करने में ॥

  • ऐसा पहले होता ना था (Aisa Pahle Hota Na Tha)

    Aisa Pahle Hota Na Tha
    Aisa Pahle Hota Na Tha

    तुझपे इतना प्यार आएगा ,
    ऐसा कभी सोचा ना था
    खुद को भी भूल जाऊ ,
    ऐसा पहले होता ना था ।।

    ऐसा आवारा दिल अपना
    मैंने कभी देखा ना था
    रात को नींद नहीं आये
    ऐसा पहले होता ना था ।।

    आंधी तो बहुत चली
    हवा का ऐसा झोका ना था
    दिन में भी सपने देखू
    ऐसा पहले होता ना था ।।

    मेरी शायरी भी तू पूरी करे
    ऐसा मैंने सोचा ना था
    मैं एक पंक्ति लिखू तू एक
    ऐसा पहले होता ना था ।।

    तेरे प्यार में होगी इतनी कशिश
    ऐसा मैंने सोचा ना था
    एक झलक में किसी की बेहोश
    ऐसा पहले होता ना था ।।

  • ऐसी है मेरी बहना

    थोड़ी चंचल थोड़ी नटखट
    मेरी बहन का क्या कहना
    प्यारी लगे जिसकी हर हरकत
    ऐसी है मेरी प्यारी बहना

    थोडा छेड़ना थोडा हसाना
    मस्ती करके उसे सताना
    मन करे उसके पास ही रहना
    ऐसी है मेरी प्यारी बहना

    A sister is a little bit of childhood that can never be lost.  — Marion C. Garretty
    A sister is a little bit of childhood that can never be lost. — Marion C. Garretty

    कितनी नादान कितनी मासूम
    हर वक़्त ढूंढे उसे मेरे यह नैना
    घर में मचा दे कभी भी धूम
    ऐसी है मेरी प्यारी बहना

    उसका मेरी गोद में बैठ जाना
    भैया भैया कह के बुलाना
    पड़े जिसकी हर शैतानी को सहना
    ऐसी है मेरी प्यारी बहना

    एक दिन उड़ जाएगी यह मैना
    घर किसी और का सजाएगी
    उस दिन तेरी बहुत याद आएगी
    ऐसी है मेरी प्यारी बहना

  • जब तू बरसे – Jab Tu Barse

    सावन की पहली बारिश से मौसम भी करवट बदले
    टिप टिप बरसती बूंदों से मिट्टी की जब सुगंध उठे
    थके हुए को भी नचवा नचवा के दीवाना बना दे
    ऐ ऊचे अम्बर में रहने वाले बादल, जब तू घन घन बरसे

    कुछ पलो के लिए किसी के भी सारे गिले शिकवे भुला दे
    बारिश के पानी से जो नहाये उसकी सारी थकावट उतार दे
    आसमान ख़ुशी में गरजने लगे, और बिजली भी चमकने लगे
    ऐ ऊचे अम्बर में रहने वाले बादल, जब तू घन घन बरसे

    रिम झिम गिरती बारिश तो गूंगे से भी गीत गँवा दे
    मायूस चहरे भी तेरा नाच देख कर शोर मचा दे
    कोयल भी डाल पर बैठी मीठा मीठा गीत सुना दे
    ऐ ऊचे अम्बर में रहने वाले बादल, जब तू घन घन बरसे

    बारिश में नहाकर बच्चे तो कीचड भरे पानी में कूदने लगे
    ज़िन्दगी की परेशानिया भूलने और सब बंदिशे तोड़ने लगे
    गरम चाय के संग माँ से पकोड़ो की मांग हम करने लगे
    ऐ ऊचे अम्बर में रहने वाले बादल, जब तू घन घन बरसे

    Let the rain kiss you. Let the rain beat upon your head with silver liquid drops. Let the rain sing you a lullaby. Langston Hughes
    Let the rain kiss you. Let the rain beat upon your head with silver liquid drops. Let the rain sing you a lullaby. Langston Hughes
  • तेरे संग एक महीना – Tere Sang Ek Mahina (One Month With You)

    ना ही रीता ना ही गीता
    अब नहीं दिखती कोई हसीना
    पता भी नहीं चला कब बीता
    तेरे संग एक महीना

    “You know you're in love when you can't fall asleep because reality is finally better than your dreams.”  ― Dr. Seuss
    “You know you’re in love when you can’t fall asleep because reality is finally better than your dreams.”
    ― Dr. Seuss

    ना कोई मोती ना कोई हीरा
    तू ही है सबसे कीमती नगीना
    इतनी जल्दी हो गया पूरा
    हमारे मिलन का एक महीना

    तेरे प्यार की गर्मी से
    बिन मौसम ही आये पसीना
    थोडा खेल थोड़ी मस्ती में
    निकल गया यह एक महीना

    तेरी एक झलक में था मेरा दिल फिसला
    तेरे साथ ही है अब तो मरना जीना
    पता ही नहीं चला कैसे निकला
    तेरे संग यह एक महीना

    एक बार जो तुझे अपना लिया
    अब छोडूंगा तुझे कभी ना
    देखते ही दिल अपना था खो दिया
    आज उसे गुम हुए हुआ एक महीना

  • आग जलनी चाहिए

    दुनिया से ना मांग तू हर कदम इज़ाज़त
    हर ठोकर पर ना ढून्ढ सहारे की चौखट
    शर्त यह है कि सीने में आग जलनी चाहिए
    झुकती है दुनिया बस झुकाने वाला चाहिए

    The mind is not a vessel to be filled but a fire to be kindled. - Plutarch
    The mind is not a vessel to be filled but a fire to be kindled. – Plutarch

    दोस्तों से ना मांग दोस्ती का सूद
    यारी से ना पूछ उसकी ऊचाई का सबूत
    शर्त यह है कि सीने में आग जलनी चाहिए
    निभता है याराना निभाने वाला चाहिए

    ज़माने में ना ढून्ढ तू अपने हसने का कारण
    मन ना भी हो तो तू हसना सीख जबरन
    शर्त यह है कि सीने में आग जलनी चाहिए
    हस्ता है पत्थर बस हँसाने वाला चाहिए

    घर सुन्दर सजाना हो तो नहीं लगता पैसा
    दिल की दूरिया हो कम तो कुछ नहीं उस जैसा
    शर्त यह है कि सीने में आग जलनी चाहिए
    बनता है आशियाना बस बनाने वाला चाहिए

    काम है तेरा कठिन ना कर तू यह शिकायत
    उसी काम से करना सीख तू मोहब्बत
    शर्त यह है कि सीने में आग जलनी चाहिए
    पिघलता है पर्वत बस पिघलाने वाला चाहिए

  • मुझे तेरी जरुरत है – Mujhe Teri Jaroorat Hai

    तुझे देखा तो यह माना
    की तू सोने की मूरत है
    तुझे जाना तो यह पहचाना
    कि तू कितनी खूबसूरत है

    मैं तो हो गया हूँ घायल
    जबसे देखी तेरी नजाकत है
    तेरी निगाहों ने कर दिया है कायल
    बस एक ये ही शिकायत है

    देख के तेरा चेहरा इतना भोला
    सूझे मुझे भी पल पल शरारत है
    जिस रोग ने बना दिया मुझे दीवाना
    वोह तेरी याद ए मोहब्बत है

    इतना इंतज़ार न करवाओ
    कि अभी दूर वो शुभ मुहूरत है
    बस जल्दी से तुम आ जाओ
    कि अब मुझे तेरी जरुरत है

  • यह आँखें तुझे ही ढूंढे माँ

    सुबह सुबह जब आँख खुले
    पल पल जब तक रात ढले
    यह दिल तुझे ही महसूस करे माँ
    और यह आँखें तुझे ही ढूंढें माँ

     

    तेरी दांट मुझे अक्सर याद आये
    प्रेम से पड़ी मार आज मुझे रुलाए
    यह कान तेरी ही वाणी ढूंढे माँ
    और यह आँखें तुझे ही ढूंढे माँ

    तेरे हाथो का स्पर्श नहीं भूला मै
    तेरी गोद की नींद नहीं भूला मै
    यह मस्तक तेरा ही आँचल ढूंढे माँ
    और यह आँखें तुझे ही ढूंढे माँ

     

    तेरी ममता की चादर बहुत बड़ी है
    तेरे प्यार की बोछार एक निरंतर झड़ी है
    मेरा हर शब्द तुझे ही हर पल पुकारे माँ
    और यह आँखें तुझे ही ढूंढे माँ

  • बड़ा मज़ा आये मुझे – Bada Maja Aaye Mujhe

    थोडा थोडा करके तुम्हे सताने में
    बातों बातों में तुम्हे हँसाने में
    आँखें झुकाके तुम्हारे शर्माने में
    सामने हो तो घूर घूर के देखने में
    और कभी कभी तुम्हारी डांट खाने में
    बड़ा मज़ा आये मुझे यह सब करने में ।।

    सुबह सुबह तुम्हारी आँवाज़ सुनने में
    रात भर बात करके तुम्हे जगाने में
    खो जाना तेरे धीरे धीरे मुस्काने में
    पंगे लेके तुझे जान बूझकर रुठाने में
    और फिर प्यार से तुझे मानाने में
    बड़ा मज़ा आये मुझे यह सब करने में ।।

    तुम्हारे हाथो से पचरंगा आचार चखने में
    बहुत इंतज़ार के बाद तुमसे मिलने में
    बहाने बना कर तुम्हे अपने पास रखने में
    मिलने के बाद तुम्हे जाने ना देने में
    और छोटी छोटी बातो पे तुमसे लड़ने में
    बड़ा मज़ा आये मुझे यह सब करने में ।।

    साथ मिलकर अपने भाई बहनों को छेड़ने में
    तुम्हारे लिए शरारत भरी शायरी लिखने में
    अपनी पुरानी बीती यादें तुमसे बाटने में
    तुम्हारी बातें सुनके तुम्हे समझने में
    और पल पल तुम्हे अपने करीब लाने में
    बड़ा मज़ा आये मुझे यह सब करने में ।।

    Bada Maja Aaye Mujhe
    Bada Maja Aaye Mujhe
  • जो ज़िन्दगी को जीना सीख ले – Jo Zindagi Ko Jeena Seekh Le

    जो दिल की धड़कन पहचान ले
    वोह गालो में लाली नहीं ढूँढता
    जो ज़िन्दगी को जीना सीख ले
    वोह उसमे अपने पसंदीदा रंग नहीं ढूँढता

     

    “Life has three aspects: Paradox, Humor, and Change.  - Paradox: Life is a mystery; don't waste time figuring it out.  - Humor: Keep a sense of humor, especially about yourself. It is a strength beyond all measure  - Change: Know that nothing stays the same.”   ― Peaceful Warrior
    Life is a mystery; don’t waste time figuring it out.
    ― Peaceful Warrior

    जो खुदा की दिखाई राह पे चल पड़े
    वोह मस्जिद और मंदिर नहीं ढूँढता
    जो ज़िन्दगी को जीना सीख ले
    वोह हर गली अल्लाह राम नहीं ढूँढता

     

    जो अपने काम में दिल लगाने सीख ले
    वोह दिन के बाद शाम नहीं ढूँढता
    जो जिंदगी को जीना सीख ले
    वोह शराब में अपना जाम नहीं ढूँढ़ता

     

    जो मुश्किलों में खड़ा रहना सीख ले
    वोह दूसरो में अपना सहारा नहीं ढूँढता
    जो ज़िन्दगी को जीना सीख ले
    वोह हर समुन्दर का किनारा नहीं ढूँढता

     

    जो मंजिल मंजिल मुसकाना सीख ले
    वोह हँसने के लिए चुटकुले नहीं ढूँढता
    जो ज़िन्दगी को जीना सीख ले
    वोह दूसरो में अपनी पहचान नहीं ढूँढता

     

    जो मौसम का आनंद लेना सीख ले
    वोह बारिश में छाता नहीं ढूँढता
    जो ज़िन्दगी को जीना सीख ले
    वोह रात में सूरज दिन में चाँद नहीं ढूँढता

     

    जो जीवन की शायरी पहचान ले
    वोह हर लम्हे में उसका अर्थ नहीं ढूँढता
    जो ज़िन्दगी का जीना सीख ले
    वोह हर कविता के लिए शब्द नहीं ढूँढता

  • जाने क्यों – Jaane Kyu

    तुम्हे देखा तो तुम्हारी आँखों से
    तुम्हे सुना तो तुम्हारी आवाज़ से
    जाने क्यों मुझे प्यार हो गया !!

    तुमने पुकारा तो तुम्हारे होठो से
    तुम पास आई तो तुम्हारी सासों से
    जाने क्यों मुझे प्यार हो गया !!

    तुम्हारे बाल लहराए तो उनकी लटो से
    तुमने कदम बढ़ाये तो तुम्हारी पायल से
    जाने क्यों मुझे प्यार हो गया !!

    तुम शरमाई तो तुम्हारी अदा से
    तुम मुस्काई तो तुम्हारी हसी से
    जाने क्यों मुझे प्यार हो गया !!

    तुम्हे पहचाना तो तुम्हारी हस्ती से
    और तुमने धमकाया तो तुम्हारी धमकी से
    जाने क्यों मुझे प्यार हो गया !!

  • सपने देखना मत छोड़ना – Sapne Dekhna Mat Chhodna

    सपने ऐसे देखो जो अम्बर से करे बात
    लेकिन कभी धरती की पकड़ ना छोड़ना !
    चाहे जितनी बार खानी पड़े मात
    लेकिन सपने देखना नहीं छोड़ना !!

     

    अपनी तरफ आती हर मुसीबत
    को हिम्मत से सीखो लड़ना !
    जब उम्मीदों की हर दीवार दह जाए
    तो भी सपने देखना मत छोड़ना !!

     

    Don't Dream your Lives, Live your Dreams
    Don’t Dream your Lives, Live your Dreams

    शरीर या बदन के थकने पर नहीं
    काम पूरा होने पर ही दोस्तों बैठना !
    अगर रात भी काम करने में गुजर जाए
    तो भी सपने देखना नहीं छोड़ना !!

     

    चाहे दिन, माह और साल निकल जाए
    बेशक निकल जाये खून, या बह जाए पसीना !
    मंजिल की तलाश में अगर कुम्भ भी निकल जाए
    तो भी तुम सपने देखना मत छोड़ना !!

     

    इस रस्ते निकल पड़े तो वापस नहीं मुड़ना है
    क्या कर सकते है हम इस दुनिया को दिखाना है !
    पर्वत चट्टानों से भी आगे हमें जाना है
    हर कदम पे नए सपने देखना नहीं छोड़ना है !!

anger anna hazare bangalore business challenge coaching conflict conversation corruption Cricket culture dandi march emotions energy friends fun gandhi giving gold growth hope india jan lokpal bill language leadership lessons Life listening love moment mother movie new year people perspective poem sachin tendulkar saleraja trust values walk waste women words world cup